छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। लंबे समय से सुनने में असमर्थ रमन निर्मलकर आर्थिक तंगी के कारण यह यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे।
जनदर्शन में अपनी समस्या बताते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मदद पाकर श्री निर्मलकर ने कहा, “अब मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ।”
मुख्यमंत्री की यह पहल उनकी जनकल्याण और आमजन की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने आमजन का दिल जीत लिया, रमन निर्मलकर की जिंदगी हुई आसान
Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others.
This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.