मुंबई, 15 नवंबर 2025
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। निर्देशक आनंद एल. राय और निर्माता भूषण कुमार की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने टीज़र और संगीत से पहले ही दर्शकों की भारी उत्सुकता जगा दी थी, जिसे नए ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है।

धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म शंकर और मुक्ति की कच्ची, गहरी और भावनात्मक प्रेम कहानी को एक नए स्तर पर ले जाती है। ट्रेलर में दिखाए गए नए सीन्स प्यार, टूटन, संघर्ष और फिर उभरने की कहानी को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करते हैं। फ़िल्म में एक डार्क और इंटेंस टोन दिखता है, जिसकी थोड़ी झलक टीज़र और गानों में पहले ही दिखाई दे चुकी थी।
आनंद एल. राय की विशिष्ट कहानी कहने की शैली, हिमांशु शर्मा और नीरज यादव की भावनाओं से भरपूर लेखनी और ए. आर. रहमान का दिल छू लेने वाला संगीत—इन सबके मेल से यह फिल्म दर्शकों के लिए एक शक्तिशाली सिनेमाई अनुभव देने वाली है। रहमान का हाल ही में जारी किया गया साउंडट्रैक पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और फिल्म की रिलीज़ को लेकर उत्साह को और बढ़ा रहा है।
गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येल्लो प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं ‘तेरे इश्क में’। फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। निर्देशन आनंद एल. राय का है और संगीत ए. आर. रहमान का। गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में विश्वभर में रिलीज़ होगी।
(ट्रेलर यूट्यूब पर उपलब्ध है)



