8 Mar 2026, Sun

महासमुंद में SIR की लापरवाही पर सख्ती: 8 वालंटियर को कारण बताओ नोटिस, जिला निर्वाचन अधिकारी भड़के

महासमुंद, 15 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर पिथौरा के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 8 वालंटियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस जिन वालंटियरों को जारी हुआ है उनमें मनोहर साहू, प्रधान पाठक, विनोद कुमार मालिक, फूलसिंह बरिहा, निर्मल कुमार पटेल, किशोर पटेल, कुलेश्वर पंडा और राजकुमार तिर्की शामिल हैं। ये सभी SIR के तहत एन्युमरेशन फॉर्म के वितरण, एकत्रीकरण और BLO ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण कार्य के लिए नियुक्त किए गए थे।

तहसीलदार पिथौरा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान विधानसभा क्षेत्र 40 बसना और 41 खल्लारी के मतदान केंद्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कार्य के दौरान इनकी अनुपस्थिति पाई गई। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है।

अधिकारी ने सभी संबंधित वालंटियरों को तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई कर प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों की स्वयं होगी।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, लोगों में भारी उत्साह

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed