प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 नवंबर 2025

अमलीडीह स्थित शहर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान मेडिशाइन हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल शुरू की हैं। पहली पहल के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर शनिवार सभी विभागों में मुफ्त ओपीडी उपलब्ध होगी। दूसरी पहल के रूप में अस्पताल ने हेल्थ प्रिविलेज कार्ड लॉन्च किया है, जो किफायती दर पर अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत—
• सभी विभागों में मुफ्त ओपीडी
• मुफ्त शुगर व ईसीजी टेस्ट
• दवाइयों पर 10% छूट
• पैथोलॉजी पर 25% छूट
• वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यक्तिगत सहायता सेवा
यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी।
अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से हेल्थ प्रिविलेज कार्ड भी जारी किया है। कार्डधारकों को निम्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी—
• 2 फ्री ओपीडी परामर्श
• पैथोलॉजी पर 10% छूट
• फार्मेसी पर 10% छूट
• HBOT पर 10% छूट
• एडमिशन पर 10% छूट
• ECG मात्र 99 रुपये
• बेसिक होम स्क्रीनिंग सर्विसेज
• फिजियोथेरेपी पर 15% छूट
अस्पताल निदेशक डॉ. सुशील शर्मा एवं कात्यायनी शर्मा ने बताया कि इन दोनों योजनाओं का उद्देश्य लोगों की दिनचर्या से जुड़ी बीमारियों और ऐसी बीमारियों का समय रहते पता लगाना है, जिनके लक्षण अक्सर छुपे रहते हैं। मेडिशाइन हॉस्पिटल पिछले 15 वर्षों से रायपुर व छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहा है और अब तक 3 लाख से अधिक परिवारों से जुड़ा है।





