8 Mar 2026, Sun
Breaking

बिलासपुर में गोंड राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, 5 एकड़ जमीन दान कर बनाया था ऐतिहासिक स्टेडियम

बिलासपुर, 15 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यह वही प्रतिष्ठित स्टेडियम है, जिसकी लगभग 5 एकड़ भूमि पंडरिया जमींदारी के राजा रघुराज सिंह ने वर्ष 1958 में खेलों के विकास के लिए दान में दी थी।

दान में मिली इस भूमि पर निर्मित रघुराज स्टेडियम शहर की खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। क्रिकेट सहित अनेक इनडोर खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने वाला यह स्टेडियम कई ऐतिहासिक रणजी मैचों का साक्षी भी है। वर्ष 1978, 1979 और 1981 में यहाँ मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने विदर्भ और रेलवे क्रिकेट टीमों के खिलाफ मुकाबले खेले थे। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि राजा रघुराज सिंह द्वारा दिया गया यह योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। फिलहाल स्टेडियम का संचालन फिजिकल कल्चरल सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   निरीक्षण : कोल इण्डिया के चेयरमैन ने किया गेवरा व दीपका मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण, चेयरमैन का निर्देश : "पॉवर सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर हो आपूर्ति"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed