7 Jun 2026, Sun

विकास का सबसे बड़ा पैकेज :  बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय ने खोले सौगातों के खजाने, 329 करोड़ के 47 प्रोजेक्ट्स से बदलेगा शहर और गांवों का चेहरा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 नवम्बर 2025


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को 329 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की नई विकास सौगात दी। उन्होंने कुल 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपये से अधिक की लागत के 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

 

 

प्रमुख लोकार्पित कार्य

  • संभागीय आयुक्त कार्यालय, कोनी – 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपये
  • राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा – 11 लाख रुपये
  • वंदे मातरम उद्यान एवं एसटीपी निर्माण, स्मार्ट सिटी – 6 करोड़ 99 लाख रुपये
  • नगर निगम वार्ड 18 में विकास कार्य – 30 लाख 33 हजार रुपये
  • प्राथमिक शाला लालखदान (अतिरिक्त कक्षा), महमंद – 50 लाख रुपये

प्रमुख शिलान्यास

  • भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना, कोटा – 4 करोड़ 43 लाख रुपये
  • महतारी सदन निर्माण – टिकरी एवं चिल्हाटी में 30-30 लाख रुपये

सड़क एवं पुल-पुलिया विकास

मुख्यमंत्री ने जिले में सड़क, पुल-पुलिया और सिंचाई संरचनाओं के उन्नयन के लिए कई बड़े कार्यों की आधारशिला रखी। प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं—

  • सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद–अमलडीहा–बरतोरी–दगोरी मार्ग उन्नयन – 69 करोड़ 79 लाख 94 हजार रुपये
  • नेहरू चौक–दर्रीघाट मार्ग (10.70 किमी) – 32 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपये
  • कोनी–मोपका बायपास (13.40 किमी) – 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपये
  • करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग – 4 करोड़ 78 लाख 86 हजार रुपये
  • बिलासपुर–रतनपुर–कटघोरा मार्ग मजबूतीकरण – 2 करोड़ 99 लाख 87 हजार रुपये
  • भरदैयाडीह–कलमीटार मार्ग – 2 करोड़ 89 लाख रुपये
  • नवाडीह चौक–दर्राभाठा–लीलागर पुल मार्ग – 6 करोड़ 70 लाख 58 हजार रुपये
  • दबकी नाला पर पुल – 2 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपये
  • जांजी गांव–CISF कॉलोनी तक CC रोड – 6 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपये
  • नवीन सामुदायिक भवन – 99 लाख 99 हजार रुपये
पढ़ें   NIT रायपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आज: पहली बार मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ होंगे सम्मानित, 1319 छात्रों को मिलेगी डिग्री, 27 को गोल्ड मेडल

वृहद पुल निर्माण

जिले के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया—

  • शिवघाट बैराज से मंगला एसटीपी तक सड़क – 8 करोड़ 12 लाख 68 हजार रुपये
  • बगधर्रा–गौरखुरी, सरगोड़–कुरदर, झरना–बैगा मोहल्ला, बागथपरा आदि मार्गों पर बड़े पुल निर्माण
  • पीएम जनमन योजना अंतर्गत आमागोहन–छपरापारा एवं कुम्हड़ाखोल में महत्वपूर्ण पुल निर्माण
  • खारंग, कोपरा, बहतराई, पेंडारी, लखराम, अकलतरी जलाशयों एवं नहरों के उन्नयन, लाइनिंग व मरम्मत कार्य

जिले के समग्र विकास की मजबूत दिशा

इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से बिलासपुर में आधारभूत संरचना, सिंचाई सुविधा, शिक्षा, शहरी विकास और सड़क संपर्क को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यह व्यापक विकास प्रयास आने वाले वर्षों में बिलासपुर को आधुनिक, सक्षम और समृद्ध जिले के रूप में स्थापित करेगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.