10 Mar 2026, Tue
Breaking

जनजातीय गौरव दिवस में घोषणाओं की बरसात: बिलासपुर में लगेगा बिरसा मुंडा का विशाल प्रतिमा, बड़े चौक का होगा नामकरण—CM साय की मेगा सौगात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 नवम्बर 2025। बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश का जनजातीय इतिहास शौर्य और बलिदान से भरा है, जिसे अब वह सम्मान मिल रहा है जिसका वह हकदार है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर शहर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और एक प्रमुख चौक का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने लाल खदान ओवरब्रिज का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने, 300 और 200 सीटर के पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, और कोटा ब्लॉक में जनजातीय सामुदायिक भवन के निर्माण की भी सौगात दी।

जनजातीय विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की उपेक्षा को समाप्त कर सम्मान और उत्थान के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पूरे देश में गर्व की नई चेतना जगाता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जबलपुर में रानी दुर्गावती संग्रहालय और रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन कर जनजातीय इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दी है। यह संग्रहालय डिजिटल स्वरूप में भी उपलब्ध है, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास से आसानी से जुड़ सकेगी।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर जनजातीय समुदाय को नई पहचान दी। आदिम जाति कल्याण मंत्रालय की स्थापना कर उन्होंने जनजातीय विकास के लिए विशेष बजट सुनिश्चित किया।

पढ़ें   राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण,मुख्यमंत्री ने ‘राम पथ से राम वन‘ का किया शुभारंभ

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष और पीएम जनमन योजना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत देश के 6,600 से अधिक गांवों में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि से विकास कार्य चल रहे हैं।
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना के जरिए सड़क, आवास और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा राज्य को सम्मानित किया गया है।

जिले को 329 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, कलाकारों, समाजसेवियों और स्केच आर्टिस्ट दीपिका ध्रुव को सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की। उन्होंने इस दिन को बिलासपुर के लिए सौभाग्यशाली बताया और नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जनजातीय समाज के हेमंत राज, वीरेंद्र सिंह राज, उमेश कश्यप, वंदना उइके, वेद सिंह मरकाम, संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed