13 Mar 2026, Fri
Breaking

कवर्धा में साइबर शरारती गिरफ्तार: सतनामी समाज पर भड़काऊ पोस्ट और महिला की इंस्टा आईडी हैक करने वाला आरोपी नागपुर से दबोचा गया, पुलिस ने निकाला जुलूस

कवर्धा, 17 नवंबर 2025

सतनामी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने और एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट डालने वाले साइबर शरारती को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आखिरकार वह पुलिस के जाल में फंस गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शिकायत दर्ज, गंभीर धाराओं में मामला कायम
ग्राम भिभौरी की एक महिला ने थाना लोहारा में शिकायत की थी कि मोबाइल नंबर 7058432636 धारक ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड प्राप्त कर समाज विशेष के विरुद्ध भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की और उसके फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर अपलोड किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 299, 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य से आरोपी पकड़ा गया
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल और एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सागर बारा पात्रे (35 वर्ष), निवासी लकड़गंज, नागपुर को उसकी सकुनत से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में किया सच स्वीकार, मोबाइल जब्त
पूछताछ में आरोपी ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट डालने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पढ़ें   आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु  आपसी समन्वय एवं रणनीति पर हुई चर्चा, पुलिस मुख्यालय में आईटीबीपी के महानिदेशक ने ली बैठक 

कबीरधाम पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, समाज विशेष को अपमानित करने और किसी की आईडी हैक कर पोस्ट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed