13 Mar 2026, Fri
Breaking

बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने की ओर: ‘नियद नेल्लानार’ योजना से बदल रही तस्वीर, कोण्डागांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए 127 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 नवम्बर 2025। बस्तर में नक्सलवाद अब तेजी से दम तोड़ रहा है और इसका बड़ा कारण बन रही है सरकार की ‘नियद नेल्लानार योजना’। अंदरूनी इलाकों तक विकास योजनाओं की पहुँच से बस्तर नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। कोण्डागांव में आयोजित गाड़ा समाज के बूढ़ादेव महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्षों में अधिकांश गारंटियों को पूरा कर छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

127 करोड़ के 61 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 127 करोड़ रुपए की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कोनगुड़–धनोरा मार्ग निर्माण के लिए 90 लाख रुपए, केशकाल–विश्रामपुरी मार्ग के लिए 39 करोड़ रुपए और ग्राम कुधूर में 100 सीटर बालिका छात्रावास के लिए 2.71 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

इसके साथ ही बहुउद्देशीय केंद्र, दिव्यांग सेंटर और कोचिंग सेंटर के संचालन हेतु 1.5 करोड़ रुपए की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकाशनों—Journey of Dignity, बाल्यावस्था देखभाल पुस्तिका, उच्च जोखिम गर्भावस्था हेल्पलाइन नंबर, हेलमेट बैंक और सुपोषित विकास चार्ट—का विमोचन भी किया गया।

रजत महोत्सव के बीच विकास पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश संसाधनों में समृद्ध है और यहां की मिट्टी अत्यंत उर्वरा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है।
महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण और चरण पादुका जैसी योजनाओं से लाखों हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

पढ़ें   PCC चीफ के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई : बाल - बाल बचे पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और पदमा मनहर, चन्द्रदेव राय ने कहा - ' पेट्रोलिंग गाड़ी की गलती की वजह से हादसे की जानकारी SP को तुरंत दी...लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं...'

सीएम ने कहा कि एक उत्कृष्ट किसान, व्यवसायी या जनसेवक बनने के लिए उत्तम शिक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

पारम्परिक मोहरी वादन से हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के आगमन पर पारम्परिक मोहरी वाद्ययंत्र के सामूहिक वादन से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने बूढ़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।

विधायक लता उसेंडी का संबोधन, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कार्यक्रम में विधायक लता उसेंडी ने सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गांडा समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बस्तर में तेजी से बदलते माहौल और केंद्रित विकास योजनाओं के साथ सरकार ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में क्षेत्र पूरी तरह नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed