10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : विधानसभा का आज विशेष सत्र…दिव्यांजनों के लिए नीति बनाने विशेष कार्यशाला…दिल्ली में CONGRESS की महत्वपूर्ण बैठक…चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में 18 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया गया है, इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है । ये सत्र बेहद खास रहने वाला है क्योंकि अगली बार विधानसभा सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा । इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा ।

पुराने विधानसभा भवन को विदाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आयोजित होने वाले स्पेशल सेशन का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा’ रखा गया है । इस सेशन के दौरान प्रदेश की अब तक की पॉलिटिकल, सोशल और अन्य क्षेत्रों में विकास यात्रा को याद किया जाएगा ।

25 साल में 4 मुख्यमंत्रियों का काल

छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना, राज्य के गठन से लेकर अब तक 25 साल हो गए हैं । इस दौरान पांच बार 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 को विधानसभा चुनाव हुए । चार मुख्यमंत्री अजीत जोगी, डॉ रमन सिंह, भूपेश बघेल और विष्णुदेव साय का कार्यकाल देखा । दो बार कांग्रेस और चार बार बीजेपी सत्ता पक्ष में बैठी नजर आई ।

छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025 के ड्राफ्ट को सशक्त बनाने कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ के विशेष सहयोग से रायपुर स्थित एक नीजि होटल में ’’छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025’’ के ड्राफ्ट को और सशक्त बनाने महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन करेगा।

यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगी। कार्यशाला का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए एक व्यापक और समावेशी नीति को अंतिम रूप देना है।

पढ़ें   भूपेश बघेल पर नहीं रहा छत्तीसगढ़ का भरोसा इसलिए दिल्ली के नेताओं को बुलाकर करवानी पड़ रही हैं घोषणाएँ: रमन सिंह

दिव्यागजन अधिकार अधिनियम, 2016 एक ऐतिहासिक कानून है जो दिव्यांगता को दया के बजाय ’अधिकार’ के विषय के रूप में स्थापित करता है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा ’’छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025’’ का एक व्यापक ड्राफ्ट तैयार किया गया है। ड्राफ्ट को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने के लिए यह कार्यशाला यूनिसेफ के विशेष सहयोग से आयोजित की जा रही है।

यह कार्यशाला ’’हमारे बिना, हमारे बारे में कुछ भी नहीं’’ के मार्गदर्शी सिद्धांत पर आधारित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नीति को अंतिम रूप देने से पहले प्रमुख हितधारकों, विभिन्न संबंधित विभागों और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से अमूल्य सुझाव एवं व्यावहारिक फीडबैंक प्राप्त करना है। इस महत्वपूर्ण विमर्श को तकनीकी और विशेषज्ञ राय प्रदान करने के लिए देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे।

 

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आज

बिहार चुनाव के नतीजों और SIR को लेकर आज मंथन होगा । बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत शामिल होंगे । बैठक में वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर SIR को लेकर चर्चा होगी । बैठक में जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी चर्चा हो सकती है । बैठक में आगे की रणनीति और निर्देशों पर भी विमर्श होगा ।

चैतन्य के जमानत पर सुनवाई

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी । बिलासपुर हाईकोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है । आपको बता दें कि शराब घोटाले मामले में जेल में चैतन्य बघेल बंद है । 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया था ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed