प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में ठंड ने नवंबर में ही दस्तक तेज कर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सरगुजा संभाग में सोमवार को शीतलहर चली, जबकि बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ पॉकेट्स में भी ठंडी हवा का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि संभावित है।
- प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.5°C दर्ज किया गया।
- रायपुर में अधिकतम तापमान 28.2°C, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा।
- न्यूनतम तापमान 13.5°C, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है।
एक-दो पॉकेट्स में शीतलहर चलने की संभावना वाले जिले—
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- कबीरधाम
- मुंगेली
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- राजनांदगांव
- दुर्ग
- कोरिया
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- सरगुजा
- जशपुर
- सूरजपुर
- बलरामपुर
- आकाश साफ रहेगा
- तापमान 13°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान
- सुबह-शाम में ठंड तेज, दिन में हल्की धूप की संभावना





