24 Oct 2026, Sat
Breaking

QR कोड में SCAN करने से गिरौदपुरी मेले से संबंधित मिलेगी सारी जानकारियां : जिला प्रशासन ने की श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था, टोल फ्री नंबर से भी समस्या का मिलेगा समाधान

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार,3 मार्च 2025

गिरौदपुरी मेला में इस बार श्रद्धालुओं एवं लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर मेला में सुविधाओं की जानकारी लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने वेबसाईट विकसित किया गया है जिससे लोगों को अपने मोबाइल में इस वेब साईट के माध्यम से सुविधाओं से सबंधित सभी जानकारी हासिल हो सकेगी।मोबाइल में वेब साईट सर्च करने से छुटकारा दिलानें के लिये क्यूआर कोड भी विकसित किया गया है जिसे स्कैन करते ही सीधे वेब साइट में जाकर वांछित जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एनआईसी द्वारा वेबसाइट https://giraudpurimela.in
विकसित किया गया है। इस वेब साईट से श्रद्धालु मेला स्थल में अनेक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे भोजन, विश्राम, शौचालय, स्नानघर, पेयजल, चिकित्सा, एम्बुलेंस, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम नंबर, हेल्प डेस्क नंबर, पुलिस हेल्प लाइन नंबर शामिल हैं। इस बार गिरौदपुरी मेला में जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं की संख्या में भी वृद्धि की गई है जिसमें बायो टॉयलेट की संख्या 13 से बढ़ाकर 17, टैंकर की संख्या 9 से 17, एम्बुलेंस की संख्या 5 से 7 कर दिया गया है इसके साथ ही 2 ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

कंट्रोल रूम क़ा संपर्क नंबर जारी

मेला स्थल में कोई समस्या होने पर या अन्य सूचना तत्काल देने के लिये कंट्रोल रूम नम्बर 7692904801जारी किया गया है। इसके साथ ही गुमशुदा बच्चों की सूचना हेतु मोबाइल नमबर 9131615157, 9399020165 एवं 9406013706 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   तखतपुर में सनसनीखेज वारदात: कपड़ा व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, घर में मोटरसाइकिल के नीचे मिला शव, चुनावी रंजिश का शक

 

 

 

 

 

You Missed