प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक जीवन में योगदान देने वाले तीन प्रमुख दिवंगत सदस्यों का पुण्य स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने, पूर्व उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक बनवारी लाल अग्रवाल, तथा अनुशासित और कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रजनी ताई उपासने का राजनीतिक और सामाजिक जीवन प्रेरक रहा, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। बनवारी लाल अग्रवाल ने जनसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया, जबकि राधेश्याम शुक्ल का जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित था।
उन्होंने तीनों दिवंगत विभूतियों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा: “इन नेताओं का योगदान हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनकी याद हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी।”





