9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में ACB की बड़ी रेड : शराब और DMF घोटाले को लेकर रायपुर से लेकर जगदलपुर तक छापेमारी, प्रदेश में 20 स्थानों पर ACB की रेड

रायपुर, 23 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले के मामले में एसीबी और EOW ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

रेड रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों में की जा रही है, जहां अधिकारियों और कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर दबिश दी गई है। ये कार्रवाई आबकारी विभाग और DMF से जुड़ी कथित भ्रष्टाचार की जांच के तहत हो रही है।

 

 

सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की भारी तैनाती के बीच यह कार्यवाही जारी है। एसीबी और EOW की टीम ने इन ठिकानों पर दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार घोटाले में कई महत्वपूर्ण नामों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है जिनकी जांच की जा रही है।

 

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज "Chhattisgarh Industry Dialogue 2", मंत्रालय में ग्रामोद्योग विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed