10 Mar 2026, Tue
Breaking

सुकमा में बड़ी सफलता: 15 माओवादी आत्मसमर्पित, 47 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे

सुकमा, 24 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुरक्षा बलों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। सुकमा जिले में 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं।

हार्डकोर नक्सली भी हुए सरेंडर

आत्मसमर्पण करने वालों में

  • PPCM के 4 सदस्य
  • SCM के 2 सदस्य
  • 3 पार्टी सदस्य
  • अन्य 8 सदस्य शामिल हैं।

इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इन पर घोषित इनाम में—

  • 4 पर 8-8 लाख,
  • 2 पर 5-5 लाख,
  • 1 पर 3 लाख,
  • 1 पर 2 लाख,
  • 1 पर 1 लाख का इनाम था।

सरेंडर की वजह: पुनर्वास नीति और सुरक्षा कैंपों की मौजूदगी

आत्मसमर्पित माओवादियों ने बताया कि वे ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ तथा ‘पुना मुर्गम’ योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ी मौजूदगी और नए कैंपों की स्थापना ने भी उन्हें सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया।

कई बलों की संयुक्त कार्रवाई

इस महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण अभियान में
जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की अहम भूमिका रही।

सुरक्षा बलों का मानना है कि यह सरेंडर लुक देने वाला घटनाक्रम है, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयास और मजबूत होंगे।

Share
पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस: वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण; तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक, वन प्रबंधन समितियों को वितरित होंगे 44 करोड़ की लाभांश राशि 

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed