प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 नवंबर 2025

प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया इस वर्ष पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो गई है। डिजिटल सुविधाओं और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों की मुश्किलें कम कर दी हैं, वहीं धान विक्रय के बाद त्वरित भुगतान मिलने से किसान बेहद संतुष्ट हैं।
बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड स्थित सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में ग्राम अमतरा के किसान धनीराम देवांगन के खाते में धान बेचने के तुरंत बाद 1 लाख 91 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर हो गई। उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर भुगतान मिलने तक उन्हें बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियां वास्तव में लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।
बिल्हा विकासखंड के सेंदरी केंद्र पहुंचे धनीराम ने आगे बताया कि वे 6 एकड़ में खेती करते हैं और इस साल उन्होंने 140 क्विंटल धान विक्रय किया। धान बेचने के बाद 5 दिनों के भीतर भुगतान होने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बोनस की राशि भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने पर उन्होंने कहा कि यह सहायता छोटे किसानों के लिए एक बड़ा सहारा है, जिससे खेती के कई खर्च पूरे हो जाते हैं। सरकार की योजनाओं ने खेती को अब लाभदायक बना दिया है।





