11 Mar 2026, Wed
Breaking

दिल्ली में CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली/रायपुर, 25 नवंबर 2025 

छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क को और मज़बूत बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति और नए प्रोजेक्ट्स की गति बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ में चल रही एवं स्वीकृत रेल परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश के उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रियों की सुविधा सुधारने तथा माल परिवहन को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश की परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के नेतृत्व में मजबूत हो रही स्वास्थ्य अधोसंरचना : छत्तीसगढ़ में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान, 441 करोड़ की सौगात से बदल रही तस्वीर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed