7 Sep 2026, Mon
Breaking

क्या जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय? : JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी बोले : “जल्द होगा विलय…कांग्रेस में सिर्फ आउटगोइंग चल रही…अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है, तो…”

दुर्ग, 25 नवंबर 2025

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। अमित जोगी ने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस का विलय कांग्रेस पार्टी में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन दे दिया गया है और अब इस पर निर्णय प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

अमित जोगी ने कहा कि कहा कि अभी जो हमारा हमारा उद्देश्य दिख रहा है। छत्तीसगढ़ को अगर हमें अडानीगढ़ बनने से बचाना है, तो फासीवादी ताकतों को रोकना पड़ेगा। आपस में लड़कर उन्हें नहीं रोका जा सकता। आज देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति क्या है, किसी से छिपी नहीं है। पार्टी का इनकमिंग पूरा बंद हो गया है और केवल आउटगोइंग चल रहा है। ऐसे में 42 रिकॉग्नाइज्ड राजनीतिक पार्टी हैं पूरे देश में, हमने विलय का प्रस्ताव देश और प्रदेश हित में दिया है। यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम लोगों को मिलकर भाजपा की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई में जोगी कांग्रेस का विलय कांग्रेस में होगा? इस विषय पर कांग्रेस नेताओं में एकमत नहीं है । ऐसे में आने वाले दिनों में कोई बड़ा निर्णय कांग्रेस पार्टी के सकती है ।

 

 

Share
पढ़ें   डबल इंजन सरकार के तहत छत्तीसगढ़ को मिला ₹892.36 करोड़ का तोहफा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया, राज्य में आठ सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

 

 

 

 

 

You Missed