11 Mar 2026, Wed
Breaking

BJP प्रदेश कार्यालय में SIR की अहम बैठक: राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग ने कहा— ‘मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने का अमृत’, फेक वोटर्स हटाने और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का बड़ा अभियान; KIRAN DEV बोले— “कार्यकर्ताओं की सहभागिता से अभियान होगा सफल”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 नवंबर 2025

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को एसआईआर रायपुर संभाग की टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं एसआईआर के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग ने की। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है।

तरुण चुग ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अमृत है। फेक वोटर्स को डिलीट व डिटेक्ट करना और पात्र मतदाताओं को जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को लोकतंत्र के महायज्ञ की तरह समझकर जुड़ने की अपील की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब संकल्प लेता है तो उसे पूरा करने का सामर्थ्य रखता है। एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

बैठक में एसआईआर प्रदेश टोली के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा ने एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया और कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह-संगठन मंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और एसआईआर टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया।

Share
पढ़ें   48 घंटे में 4 स्कूली छात्रों ने दी जान: 12वीं के 2, 9वीं-10वीं के 2; विशेषज्ञ बोले- दबाव नहीं, संवाद जरूरी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed