8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM विष्णुदेव साय बसना के सलखंड पहुंचे :मां महालक्ष्मी पूजन में हुए शामिल, ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा, संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील स्थित ग्राम सलखंड पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं व विकास कार्यों की जानकारी ली। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा

पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा की। साथ ही यहां एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

अगहन मास और ग्रामीण परंपराओं का सम्मान

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगहन मास समृद्धि, अन्न और नई फसल का प्रतीक है। बसना और सलखंड के निवासियों द्वारा 25 वर्षों से निभाई जा रही यह परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांव का यह मेला ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है।

संविधान दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि आज का विकसित होता छत्तीसगढ़ उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्र सरकार के सहयोग से अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ को उल्लेखनीय उपलब्धियां मिली हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिली है।
महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जो महिला सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है।

पढ़ें   विष्णुदेव साय के सुशासन और मोदी की गारंटी से प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरवाही में 43 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय के लिए की बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

कार्यक्रम में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, एसपी आशुतोष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने संविधान के प्रति निष्ठा, समरसता और राष्ट्रीय विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed