10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुंगेली ने SIR अभियान में किया धमाल : मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल, कलेक्टर ने सम्मानित किया 26 बीएलओ और अधिकारी

मुंगेली, 27 नवंबर 2025

मुंगेली जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में यह जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा है। इसके साथ ही, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने उन 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को सम्मानित किया जिन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया।

समारोह में कलेक्टर कुंदन कुमार ने पुरस्कार वितरण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनकी कार्ययोजना, रणनीति और क्षेत्रीय चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है और डिजिटाइजेशन से इसका महत्व और बढ़ता है। कलेक्टर ने टीमों की कड़ी मेहनत को जिले की सफलता का आधार बताया।

सम्मान समारोह में बीएलओ ने अपने अनुभव साझा किए। राजपुर की बीएलओ लक्ष्मी चौबे ने बताया कि टीमवर्क और पंचायत सचिव के सहयोग से यह कार्य समय पर पूरा हुआ। वहीं नवागांव जैत के बीएलओ ने कहा कि उन्होंने नियमित कैंप लगाकर फोटो संबंधी त्रुटियों को मौके पर ही अपडेट किया, जिससे शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन संभव हुआ।

कलेक्टर कुंदन कुमार स्वयं इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नियमित समीक्षा बैठकें, फील्ड निरीक्षण और राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष और पारदर्शी अद्यतन ही लोकतंत्र की मजबूती की गारंटी है।

इस अभियान में सबसे विशेष बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र की टीमों ने नगरीय निकायों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले के सभी नगरीय निकायों में से जरहागांव नगर पंचायत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कलेक्टर ने बताया कि कुछ शहरी मतदाता इस असमंजस में रहते हैं कि उनका नाम गांव में जुड़वाना चाहिए या शहर में, जिसके कारण नगरीय क्षेत्र में डिजिटाइजेशन कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में पीछे चल रहा है। उन्होंने शहरी मतदाताओं से अपील की कि वे जहां स्थायी रूप से निवास करते हैं, वहीं अपना नाम जुड़वाएं, ताकि प्रक्रिया शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बने।

पढ़ें   CG BJP का चिंता शिविर : बस्तर में आज से '2023 मिशन' के लिए BJP का चिंतन शिविर, कई राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल, बंद कमरें में बनेगी 2023 विधानसभा जीत की रणनीति

कलेक्टर ने बीएलओ, अभिहित अधिकारियों और फील्ड टीमों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए बधाई दी, और कहा कि उनकी कोशिशों से ही मुंगेली जिला प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed