23 Oct 2026, Fri
Breaking

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल आयेंगे रायपुर : विमानतल में होगा भव्य स्वागत, बिहार में प्रचंड जीत के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी का पहला प्रवास

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 नवंबर 2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन कल 28 नवम्बर को रायपुर पहुँच रहे हैं। बिहार में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद गठित नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है।

उन्होंने हाल ही हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी अंतर से पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी कल 28 नवम्बर की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर 8.45 बजे रायपुर पहुँचेंगे और विमानतल से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे।

भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी बिहार चुनाव में विशाल जीत के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे है और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी के स्वागत के लिए आतुर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि श्री नबीन के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर विमानतल में उनके भव्य स्वागत में शामिल होंगे।

Share
पढ़ें   AI और डिजिटल स्किल्स में ट्रेन होंगे धमतरी के युवा: 166 छात्रों ने दी परीक्षा, बेंगलुरु की संस्था देगी इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग

 

 

 

 

 

You Missed