प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 नवंबर 2025 (शुक्रवार)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुक्रवार का पूरा दिन नवा रायपुर और रायपुर में महत्वपूर्ण बैठकों और यात्राओं से भरा रहेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 12:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे।
12:30 बजे से 2:00 बजे तक वे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ का विस्तृत प्रस्तुतीकरण होगा, जिसमें राज्य के दीर्घकालिक विकास, अवसंरचना और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
शाम 6:15 बजे वे मंत्रालय से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 6:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।
रात 7:15 बजे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 7:35 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौट आएंगे।
राज्य के विकास को नई दिशा देने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और विभागों में तैयारी तेज़ रहेगी।





