प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 29 नवंबर 2025

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज पत्रकारों से चर्चा में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। चैतू और अनंत के आत्मसमर्पण को बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा—
“चैतू और अनंत अपने साथियों के साथ पुनर्वास कर चुके हैं। बस्तर और देश नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर हैं। 80% नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, 20% शेष है, जिसे निर्धारित समय में खत्म कर दिया जाएगा।”
बस्तर के भविष्य को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा—
“जल, जंगल, जमीन बस्तरवासियों की है। बस्तर के युवा ही बस्तर को संभालेंगे और वे इसके लिए तैयार व उत्साहित हैं।”
उन्होंने कहा—
“गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह ने कहा था कि देश में जहां भी समस्या है, उसे समानता के साथ खत्म किया जाएगा। नक्सलवाद भी उसी संकल्प के साथ खत्म किया जा रहा है।”
अमेरिका के टैरिफ के बावजूद GDP बढ़ने को उन्होंने सुखद बताया—
“ये देश के लोगों के परिश्रम का परिणाम है।”
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा—
“कांग्रेस और भाजपा की परंपराओं में फर्क है। कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख होता है, भाजपा में संगठन प्रमुख होता है। इसलिए कांग्रेस में ऐसी परिस्थितियां बनती हैं।”
कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा—
“अगर जनता या आमजन को परेशानी है तो सुनवाई होगी। लेकिन किसी एक व्यक्ति को समस्या है और उसके लिए कांग्रेस आगे आ रही है, तो उस पर कुछ नहीं हो सकता।”
प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा—
“कांग्रेस के चश्मे से नहीं, भारत के चश्मे से देखेंगे तो उन्हें वास्तविक स्थिति समझ आएगी।”
यह रहा आज का रायपुर का बड़ा राजनीतिक अपडेट।





