नई दिल्ली, 01 दिसंबर 2025
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है और सत्र से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष की रणनीतिक बैठकें, सरकार की तैयारियां और सांसदों के तीखे बयान — सबके बीच 19 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र पर देश की नज़रें टिकी हैं। पढ़ें अब तक की बड़ी अपडेट…

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि “वोटर्स के नाम कटने की घटनाओं पर संसद में चर्चा जरूरी है। SIR संविधान पर सीधा हमला है।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा— “सदन की गरिमा बनी रहे, हम सब यह सुनिश्चित करेंगे।”
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के योगदान का जिक्र किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शीत सत्र की कार्यवाही के लिए पहुंचे।
खरगे के संसद स्थित ऑफिस में विपक्षी INDIA ब्लॉक की अहम बैठक हुई। राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
सत्र शुरू होने से पहले पीएम बोले—
“यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। नीति पर फोकस हो, न कि नारेबाज़ी पर।”
केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई ने SIR और इलेक्टोरल रोल्स में कमियों को लेकर लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन दिया।
सत्र से पहले खरगे के आवास पर हुई रणनीतिक मीटिंग खत्म, विपक्ष पूरी तैयारी के साथ मैदान में।



