प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 01 दिसंबर 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर छत्तीसगढ़ में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर SIR की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने, BLO को राहत देने और प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की।
रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मुलाकात के बाद बताया कि SIR को लेकर कई व्यावहारिक और गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा:
“दूसरे राज्यों से आई बहुओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े नहीं जा रहे। BJP BLO को प्रभावित कर रही है, इससे प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।”
कांग्रेस ने SIR की अवधि 3 महीने बढ़ाने की मांग की है।
त्रिवेदी ने सवाल उठाया—
“जब छत्तीसगढ़ में न विधानसभा चुनाव हैं, न लोकसभा चुनाव, फिर सिर्फ एक हफ्ते की समयावधि क्यों बढ़ाई गई?”
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि उनकी मांगों को केंद्रीय निर्वाचन आयोग तक भेजा जाए।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना है और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
SIR को लेकर सियासत और प्रशासन दोनों ओर से हलचल तेज हो गई है।





