7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…CM विष्णुदेव साय मोहला – मानपुर जिले के कार्यक्रम में होंगे शामिल…भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच रायपुर में…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 दिसंबर 2025

नवा रायपुर के मंत्रालय में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है । सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी । कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं ।

सीएम मोहला – मानपुर जिले के प्रवास पर

सीएम विष्णुदेव साय मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 20 मिनट में अंबागढ़ चौकी के क्रिकेट मैदान पहुंचेंगे और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास जाएंगे । शाम को भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच देखने स्टेडियम जाएंगे ।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका मैच का आयोजन होगा । मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा । मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा की बेटिंग पर सबकी निगाहें रहेंगी । माना जा रहा है कि रायपुर के स्टेडियम में रोहित और कोहली न अंतिम मैच हो सकता है । तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है ।

पीसीसी चीफ का दौरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज मनेंद्रगढ़ में शीत बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन करने के बाद रायपुर लौटेंगे । आज दीपक बैज रायपुर में अपने निवास में रहेंगे ।

Share
पढ़ें   PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड: 10 माह में बने 5 लाख पक्के घर; CM विष्णुदेव साय बोले– यह सिर्फ मकान नहीं, गरीबों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव