प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 दिसंबर 2025

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। मैच शुरू हो चुका है और शहर में क्रिकेट फैंस का जलवा देखने को मिल रहा है।
स्टेडियम जाने वाले सभी रूट्स पर भारी भीड़ है। तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। सड़कें वाहनों से खचाखच भर गई हैं और पुलिस ट्रैफिक को मैनेज करने में जुटी है।
पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है और ओस डे-नाइट मैच में अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनना साउथ अफ्रीका का बड़ा फैसला माना जा रहा है। आज हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे नहीं हारा है।
13 मिनट पहले
धोनी के सुपरफैन राम बाबू रायपुर पहुंचे
मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर माहौल चरम पर है। इसी बीच एक खास चेहरा लोगों का ध्यान खींच रहा है—महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैन राम बाबू।
- राम बाबू चंडीगढ़ से रायपुर पहुंचे हैं
- 2016 से टीम इंडिया को लगातार सपोर्ट कर रहे हैं
- धोनी से पहली मुलाकात धर्मशाला में हुई थी
- हर मैच में धोनी के गेटअप में स्टेडियम पहुंचते हैं
- उनका दावा—हर मैच की टिकट उन्हें खुद महेंद्र सिंह धोनी उपलब्ध कराते हैं
क्रिकेट के प्रति जुनून ऐसा कि उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरा करने के लिए उन्हें अलग-अलग स्पॉन्सर्स मदद करते हैं।





