10 Mar 2026, Tue
Breaking

CGPSC 2024 के टॉप-10 अभ्यर्थियों ने की CM से मुलाकात : मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा—“लोकहित सर्वोपरि, विनम्रता और जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 के टॉप-10 चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से उनकी तैयारी, परीक्षा दौरान आई चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। आप सबने प्रदेश का मान बढ़ाया है।”

उन्होंने युवाओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि CGPSC 2024 में प्रदेश के युवाओं की उत्कृष्ट उपलब्धि गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को उनकी भावी प्रशासनिक भूमिका के प्रति सजग और जिम्मेदार रहने की सीख देते हुए कहा—
“आपकी भूमिका अब लोकसेवक की होगी। जनता के प्रति संवेदनशील रहकर, धैर्य और विनम्रता के साथ कार्य करें। प्रशासन में जनता का विश्वास कायम रखना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार PSC परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षा परिणाम इसकी पुष्टि करते हैं।

मुलाकात के दौरान टॉपर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: बुनियादी सुविधाओं के अभाव मे जीवन यापन कर रहे पहाड़ी कोरवाओं ने चुनाव के बहिष्कार का किया एलान

इस अवसर पर मौजूद CGPSC 2024 के टॉप-10 चयनित अभ्यर्थी थे—
देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed