11 Mar 2026, Wed
Breaking

एसबीआई लाइफ ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल पहुँची कांकेर: 800 ग्रामीण महिलाओं को मिली ‘हग ऑफ लाइफ’ किट, ब्रेस्ट हेल्थ पर खुलकर बातचीत की शुरुआत

कांकेर, 04 दिसंबर 2025। महिलाओं में ब्रेस्ट हेल्थ जागरूकता बढ़ाने और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी पहल “थैंक्स-ए-डॉट” के तहत प्रदान एनजीओ के सहयोग से कांकेर में बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 800 ग्रामीण महिलाओं को विशेष ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग वितरित किए गए, जो सेल्फ-ब्रेस्ट एग्ज़ाम की आदत विकसित करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, एसबीआई लाइफ के चीफ – ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन व सीएसआर रविंद्र शर्मा, प्रदान एनजीओ के स्टेट लीड मनोज कुमार, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और सीएमएचओ डॉ. आर. सी. ठाकुर समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने की महत्ता पर जोर दिया।

यह पहल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ हाल ही में किए गए अभियान से जुड़ी है, जिसमें खिलाड़ियों ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में पिंक थैंक्स-ए-डॉट जर्सी पहनकर सेल्फ-ब्रेस्ट एग्ज़ाम के प्रति देशभर का ध्यान आकर्षित किया था। मैच में हर 50 डॉट बॉल पर 200 ‘हग ऑफ लाइफ’ किट देने की घोषणा की गई थी। कुल 200 डॉट बॉल फेंके जाने के बाद 800 किटें प्रदान एनजीओ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की वंचित महिलाओं तक पहुँचाई जा रही हैं।

एसबीआई लाइफ के रविंद्र शर्मा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही समाज की प्रगति की नींव है, लेकिन झिझक और जानकारी के अभाव में ब्रेस्ट हेल्थ पर चर्चा कम होती है। थैंक्स-ए-डॉट पहल का उद्देश्य इसे बदलना और घर-घर में जागरूकता पहुँचाना है।

पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात : आईआईटी भिलाई सहित देश के पांच आईआईटी के शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार को मंजूरी, सीएम साय ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने इसे प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं प्रदान एनजीओ के मनोज कुमार ने कहा कि इस पहल से उन ग्रामीण महिलाओं तक सही जानकारी पहुँची है, जिन्हें पहले ऐसे संसाधन उपलब्ध नहीं थे।

2019 में शुरू हुई थैंक्स-ए-डॉट पहल के तहत “हग ऑफ लाइफ” हॉट वॉटर बैग पर बनी 3डी गाँठें महिलाओं को स्पर्श के माध्यम से शुरुआती जाँच करना सिखाती हैं, जिससे झिझक कम होती है और जागरूकता बढ़ती है। अपने 25वें वर्ष में एसबीआई लाइफ इस पहल को और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि देशभर की महिलाएं समय रहते अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रह सकें।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed