इंदौर, 6 दिसंबर 2025/
भारत की प्रमुख और उत्तर भारत की अग्रणी पीआर संस्था पीआर 24×7 ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस उत्साह, गर्व और ऊर्जा के साथ मनाया। यह अवसर सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि उस लंबी यात्रा की याद है, जिसने इस संस्था को एक छोटे-से कमरे के ऑफिस से उठाकर देश की शीर्ष रीजनल पीआर एजेंसीज़ में शामिल किया है।

स्थापना दिवस के मौके पर हुई समीक्षा बैठक में टीम की उपलब्धियों के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई, जहाँ और बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है। उद्देश्य था—कमियों को दूर कर, नए उत्साह और सटीक रणनीति के साथ कंपनी को आगे बढ़ाना।
कार्यक्रम में उन चुनिंदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षभर समर्पण, मेहनत और रचनात्मक प्रदर्शन से कंपनी की पहचान और ऊर्जा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
प्रमोशन श्रेणी में सम्मानित हुए:
रामप्रसाद जायसवाल, अंकुज राणा, रोहित ढोलिया, ताबिश बदर और रानू बैरागी
न्यू कमर ऑफ द ईयर:
इशिका गौर
स्टार ऑफ द ईयर:
अभिषेक विश्वकर्मा, शिवानी टंडन, अंकुज राणा, नरेंद्र विश्वकर्मा और विकास राजोरा
पीआर 24×7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने टीम को संबोधित करते हुए कहा—
“हर छोटा कदम एक दिन इतिहास बनाता है। 3 दिसंबर का दिन हमें याद दिलाता है कि सपने चाहे छोटे हों या बड़े, उन्हें पूरा करने के लिए मजबूत इरादे जरूरी हैं। पीआर 24×7 सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि सीखने, आगे बढ़ने और सर्वश्रेष्ठ देने की यात्रा है। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, वे हमारी निरंतर सफलता की असली वजह हैं। आगामी वर्षों में हम तकनीक, नवाचार और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेंगे।”
मैनेजिंग पार्टनर तेजस्विनी गुलाटी ने कहा—
“किसी कंपनी की असली ताकत उसकी टीम और काम की निरंतरता होती है। पीआर 24×7 ने यह साबित किया है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी हो, समर्पण और टीमवर्क हमेशा सफलता दिलाते हैं। आने वाले समय में हम अपने क्लाइंट्स के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़े रहेंगे।”
कार्रक्रम के अंत में टीम ने सामूहिक भोज के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया। टीम के सदस्यों ने एक परिवार की तरह एकजुटता, मेहनत और क्लाइंट्स तथा मीडिया के विश्वास को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
पीआर 24×7 आज देश के 20 से अधिक राज्यों में सक्रिय है और रीजनल पीआर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखता है। कंपनी प्रतिदिन 1500+ कीवर्ड्स की मॉनिटारिंग, 650 से अधिक अखबारों और 50+ पत्रिकाओं को ट्रैक कर कंटेंट, मीडिया और कम्युनिकेशन में अपनी विशेषज्ञता साबित करती है।
लंबे अनुभव, मजबूत नेटवर्क और भरोसे के साथ पीआर 24×7 सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि उद्योग का विश्वसनीय कम्युनिकेशन पार्टनर है। स्थापना दिवस ने एक बार फिर यह संदेश दिया—
पीआर 24×7 थमने नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीक और मजबूत टीम के साथ भविष्य को और उज्ज्वल बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।





