नई दिल्ली, 08 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज संसद में विशेष चर्चा होने जा रही है। इसकी शुरुआत लोकसभा से होगी, जहां पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे अपना संबोधन देंगे। इसके बाद 9 दिसंबर को राज्यसभा में भी इस विषय पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्री इसमें भाग लेंगे।
7 Dec 2025 | 9:41 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। नियमों के मुताबिक प्रश्नकाल चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी वंदे मातरम पर होने वाली विशेष चर्चा का शुभारंभ करेंगे।
7 Dec 2025 | 9:22 PM
लोकसभा में चर्चा से पहले भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा—
“कुछ लोग वंदे मातरम में यकीन नहीं रखते, लेकिन बाबरी मस्जिद पर रखते हैं। यह किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि ममता बनर्जी द्वारा कराई गई रणनीति का हिस्सा है। अब उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।”
उनका यह बयान विपक्ष और सोशल मीडिया में बहस का विषय बना हुआ है।
7 Dec 2025 | 8:29 PM
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संसद में वंदे मातरम पर होने वाली चर्चा ऐतिहासिक होगी।
उन्होंने कहा—
“वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि वह पुकार है जिसने ब्रिटिश राज और हमलावरों के खिलाफ करोड़ों भारतीयों को एकजुट किया। नेहरू जी इस गीत के खिलाफ थे और उसे सांप्रदायिक बताकर इसका विरोध किया था।”
आज दोपहर से शुरू होने वाली यह चर्चा आने वाले दिनों में राजनीतिक और वैचारिक बहस का केंद्र बनने वाली है।





