8 Mar 2026, Sun

UPSC-CSE 2024: IAS कैडर आवंटन जारी, CG को मिले 3 नए अधिकारी, ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को मिला यूपी कैडर

रायपुर, 08 दिसंबर 2025

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है। इस बार छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारी मिले हैं। वहीं ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनके होम स्टेट उत्तर प्रदेश का कैडर मिला है।

किसे मिला छत्तीसगढ़ कैडर?

छत्तीसगढ़ को IAS के 3 अधिकारी मिले हैं—

  • गोकुल आरके — रैंक 424, होम स्टेट: तमिलनाडु, अलॉटेड कैडर: छत्तीसगढ़
  • वी. यशवंथ — रैंक 424, होम स्टेट: तेलंगाना, अलॉटेड कैडर: छत्तीसगढ़
  • इशांत जायसवाल — रैंक 441, होम स्टेट: उत्तर प्रदेश, अलॉटेड कैडर: छत्तीसगढ़

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल, जिन्होंने इस बार UPSC में 65वीं रैंक हासिल की है, उन्हें झारखंड कैडर मिला है।


UPSC टॉपर्स और उनके कैडर

  • शक्ति दुबे – उत्तर प्रदेश
  • हर्षिता गोयल – गुजरात
  • डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
  • शाह मार्गी चिराग – गुजरात
  • आकाश गर्ग – AGMUT
  • कोमल पुनिया – उत्तर प्रदेश
  • आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
  • राजकृष्ण झा – बिहार
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल – उत्तर प्रदेश
  • मयंक त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश

इस बार की कैडर लिस्ट में छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारियों से राज्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   "आप मेरे लिए पोहा तक नहीं बना सकते", इस बात के लिए पति से नाराज नई नवेली दुल्हन ने लगा लिया मौत को गले

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed