6 Jun 2026, Sat
Breaking

CG विधानसभा शीतकालीन सत्र: नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा सदन, पहले दिन ‘विकास यात्रा विजन @2047’ पर होगी विस्तृत चर्चा, विधायकों ने लगाए 628 सवाल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। नए भवन में होने वाला यह पहला शीतकालीन सत्र कई मायनों में खास माना जा रहा है।

 

 

सत्र के पहले दिन ‘छत्तीसगढ़ विकास यात्रा विजन @2047’ पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसमें राज्य के दीर्घकालिक विकास रोडमैप पर सरकार और विपक्ष के बीच मंथन देखने को मिलेगा।

इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं। खास बात यह है कि 96 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए हैं, जो डिजिटल विधानसभा की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो

  • 333 तारांकित प्रश्न
  • 295 अतारांकित प्रश्न
  • 48 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
  • 9 अशासकीय संकल्प सत्र के दौरान रखे जाएंगे।

चार दिवसीय इस शीतकालीन सत्र में सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों पर तीखी बहस के आसार हैं।

Share
पढ़ें   अबूझमाड़ के सुदूर क्षेत्रों में बस्तर ओलंपिक का उत्साह : पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की ऐतिहासिक पहल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed