11 Mar 2026, Wed
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव मंत्री केदार कश्यप और फुटबॉल लीजेंड बाईचुंग भूटिया के साथ जगदलपुर रवाना, बस्तर ओलंपिक के भव्य समापन में होंगे शामिल

रायपुर/जगदलपुर, 13 दिसंबर 2025

प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव आज जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया भी बस्तर पहुंचे। बाईचुंग भूटिया ने बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया।

बाईचुंग भूटिया ने की बस्तर ओलंपिक की सराहना

बाईचुंग भूटिया ने बस्तर ओलंपिक की जमकर सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह नॉर्थ ईस्ट के आदिवासी खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीते हैं, उसी तरह आने वाले समय में बस्तर से भी कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर भविष्य में खेल प्रतिभाओं का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

सरकार के दो साल पूरे, उपलब्धियों से भरा रहा कार्यकाल: अरुण साव

राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन सरकार ने शपथ ली थी। बीते दो साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। प्रदेश में हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया गया। युवा, किसान और महिलाओं के सपनों को साकार किया गया और “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ सरकार ने काम किया।

बस्तर ओलंपिक का भव्य समापन आज

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि आज बस्तर ओलंपिक का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस बार बस्तर ओलंपिक के लिए 3 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, जबकि लगभग 3 हजार खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे। विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें   दिवाली से पहले NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : राज्य शासन ने 5% वेतन वृद्धि का ऐलान, लेकिन 1500 से ज्यादा कर्मियों को नहीं मिलेगा लाभ; बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का इंतजार अब भी जारी

विधानसभा सत्र पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि रविवार को नए विधानसभा भवन से सत्र की ऐतिहासिक शुरुआत होगी। सत्र के पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने वंदे मातरम् पर चर्चा को लेकर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में इसका विशेष महत्व रहा है और जिस तरह दिल्ली में इस विषय पर चर्चा हुई, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी विमर्श किया जाएगा।

विपक्ष को चर्चा में भाग लेना चाहिए

विधानसभा सत्र के बहिष्कार को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह विपक्ष का निर्णय है, लेकिन चर्चा संवाद के लिए होती है। विपक्ष को भी सदन में भाग लेना चाहिए ताकि प्रदेश के विकास को गति मिल सके। सभी को मिलकर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed