प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ की पावनभूमि चन्द्रखुरी में भगवान श्रीराम की नई मूर्ति अब जल्द ही स्थापित होने वाली है । दरअसल, कांग्रेस सरकार में भगवान श्रीराम की जो मूर्ति स्थापित की गई थी, उसको लेकर तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाया था और घोषणा की थी कि बीजेपी की सरकार राज्य में आने के बाद नई मूर्ति स्थापित की जाएगी । हालांकि बीजेपी सरकार आने के दो वर्ष बाद भी अब तक भगवान श्रीराम की नई मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई है । आज शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि दो वर्ष सरकार को हो गए लेकिन अब तक भगवान श्रीराम की नई मूर्ति हम स्थापित नहीं कर पाए हैं, इस पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जवाब दिया कि इसी सप्ताह नई मूर्ति स्थापित हो जाएगी ।
भुगतान नहीं होने से बिगड़ी बात
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भगवान राम के वनवासी स्वरूप वाली 51 फ़ीट ऊंची भव्य प्रतिमा 5 महीने से तैयार रखी है ।राष्ट्रपति सम्मानित ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई इस मूर्ति को चंदखुरी स्थित कौशल्या मंदिर में स्थापित किया जाना था, लेकिन मूर्ति का आर्डर देने वाले ठेकेदार के भुगतान नहीं करने की वजह से इस मूर्ति को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले स्थित एति पर्वत शनि धाम पर स्थापित किया जाएगा ।
मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा का कहना था कि छत्तीसगढ़ के ठेकेदार ने 10 लाख का एडवांस दिया था जबकि 70 लाख का बचा हुआ पेमेंट नही किया है । अब अगर वह बचा हुआ भुगतान करेंगे तो नए सिरे से मूर्ति तैयार की जाएगी.l ।





