8 Mar 2026, Sun

CG मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली थोड़ी राहत, पूर्वी हवाओं से बढ़ा तापमान; अगले 3 दिन मौसम रहेगा लगभग स्थिर, फिर बढ़ सकती है सर्दी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025


छत्तीसगढ़ में ठंड से लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। पूर्वी दिशा से आ रही हवाओं के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में करीब आधा से एक डिग्री की वृद्धि हुई, जिससे ठिठुरन कुछ कम महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद फिर सर्दी बढ़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की दिशा में बदलाव के चलते ठंड का असर घटा है। उत्तर से आने वाली शुष्क हवाएं जहां कड़ाके की ठंड लाती हैं, वहीं पूर्वी हवाएं अपेक्षाकृत कम ठंडी होती हैं। इसी वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल थमा हुआ है।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड
पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के सीमावर्ती इलाकों को छोड़ दें तो शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रही। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। माना में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिनभर में तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share
पढ़ें   कवर्धा के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने कबीरधाम स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया ध्वजारोहण, मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ शासन की उपलब्धियों का किया उल्लेख

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed