प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने अपने दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं । ऐसे में इन दो वर्षों में जल संसाधन विभाग ने भी कई बड़े कार्य हुए हैं और कई बड़े कार्य जारी हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो आज मीडिया के सामने दो वर्षों का लेखाजोखा लेकर आए । राजेश सुकुमार टोप्पो ने अपने उद्बोधन के शुरुआत में इस बात पर जोर देते कहा कि हमारी यानि विभाग की पहली प्राथमिकता लोगों को शुद्ध पेयजल का पानी उपलब्ध कराना है और उसके बाद सिंचाई और फिर लास्ट में उद्योगों को पानी उपलब्ध कराना है ।
राजेश सुकुमार टोप्पो ने कहा कि प्रदेश की जो बड़ी समस्याएं हैं, जिनमें महानदी और इंद्रावती नदी विवाद है, इस मामले में आने वाले तीन महीने में कोई हल निकल आएगा । टोप्पो ने जानकारी देते बताया कि जब से उड़ीसा में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से इस मामले पर बात बनती हुई दिखाई दे रही है । टोप्पो ने कहा कि आने वाले तीन महीने में इस समस्या का समाधान हो सकता है, क्योंकि उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और केंद्र में भी एक ही पार्टी की सरकार होने से बात समाधान की ओर है ।
राजेश सुकुमार टोप्पो ने उम्मीद जताई और कहा कि प्रदेश में अभी सिंचित क्षेत्र 39 फीसदी है, लेकिन हमारा लक्ष्य है कि जल्द ही इसे 75 फीसदी किया जाए । टोप्पो ने कहा कि अभी केंद्र सरकार ने जशपुर क्षेत्र में सिंचाई के क्षेत्र में काम करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट दिया है, जिसे सितंबर, 2026 तक पूर्ण करना है । टोप्पो ने जानकारी देते बताया कि विभाग जल्द ही नए पदों पर भर्ती भी करने वाली आही, इसके लिए वित्त विभाग से बातचीत भी चल रही है । टोप्पो ने कहा कि अभी के दिनों में 100 से अधिक पदों पर भर्ती हुई है और लगभग 750 पदों पर भर्ती के लिए हमने वित्त विभाग को पत्र लिखा है, अगर अनुमति मिलती है, तो विभाग और अच्छे से कार्य करेगा ।





