प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह रायपुर से रवाना होकर वे स्वास्थ्य, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री का दिन सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। 11:00 बजे वे आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस, जी.ई. रोड रायपुर पहुंचेंगे, जहां 11:00 से 11:45 बजे तक “मेगा हेल्थ कैंप 2025” के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद 11:45 बजे वे आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12:20 बजे ग्राम सेतगंगा, विकासखंड एवं जिला मुंगेली पहुंचेंगे। यहां 01:20 बजे तक आयोजित “बाबा गुरु घासीदास जयंती” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
01:25 बजे ग्राम सेतगंगा से प्रस्थान कर 01:40 बजे वे ग्राम लालपुर, विकासखंड लोरमी (जिला मुंगेली) पहुंचेंगे। यहां 01:45 बजे से 02:45 बजे तक बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद समय आरक्षित रहेगा।
03:15 बजे ग्राम लालपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री 03:50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड, भिलाई (जिला दुर्ग) पहुंचेंगे। वहां से 04:00 बजे सतनाम भवन, सेक्टर-06 भिलाईनगर पहुंचेंगे। यहां 05:00 बजे तक “बाबा गुरु घासीदास जयंती” एवं “गुरुपर्व” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाम 05:40 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद 07:50 बजे पुनः प्रस्थान कर 08:00 बजे शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर पहुंचेंगे, जहां बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। 08:30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बाबा गुरु घासीदास के विचारों के प्रसार को समर्पित रहेगा।





