6 Jun 2026, Sat

57 लाख का भुगतान नहीं मिला तो टूट गया युवक : मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड की कोशिश; हाथ कटा

महासमुंद, 18 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बकाया भुगतान को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने मंगलवार रात मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में युवक का दाहिना हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

 

घायल युवक की पहचान लोकेश चंद्राकर (27) के रूप में हुई है, जो बेमचा गांव का रहने वाला है। लोकेश, ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि अविनाश पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे, जिनका भुगतान दीपावली के बाद से नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि लोकेश को निर्माण कार्यों में लगे मटेरियल सप्लायर और मजदूरों का भुगतान करना था। लंबे समय से पैसे नहीं मिलने और कॉल्स का जवाब न मिलने से वह गहरे मानसिक दबाव में था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लेन-देन का जिक्र है।

घटना से पहले फोन पर हुई थी बातचीत
हादसे से कुछ घंटे पहले लोकेश की अविनाश चंद्राकर से फोन पर बातचीत हुई थी। कॉल रिकॉर्ड में लोकेश रोते हुए कहता है कि वह मरने जा रहा है। बातचीत में पेमेंट को लेकर तनाव साफ झलकता है।

रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जान बची
मंगलवार रात लोकेश बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और मालगाड़ी के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ कट गया, हालांकि समय रहते उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर RPF और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का तीसरा दिन: नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और संगीत का मेला, शाम को पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी, भूमि त्रिवेदी का धमाकेदार परफॉर्मेंस और सूफी गायक राकेश शर्मा की पेशकश से गूंजेगा मंच

परिजनों ने दी लिखित शिकायत
लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर. चंद्राकर ने पुलिस को कॉल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट, डायरी में दर्ज लेन-देन का ब्योरा और ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी है।

ASP का बयान
एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि आवेदन मिला है। भुगतान में टालमटोल के चलते युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। लेन-देन से जुड़ा मामला प्रथम दृष्टया सिविल प्रकृति का है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.