9 Mar 2026, Mon
Breaking

काम की तलाश में गया था केरल, भीड़ की हिंसा ने ले ली जान: CG के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला, 5 गिरफ्तार

सक्ती, 20 दिसंबर 2025

केरल में काम की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक को बांग्लादेशी समझकर स्थानीय लोगों ने हाथ-मुक्कों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद देशभर में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक की पहचान सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है। वह करीब एक सप्ताह पहले रोज़गार की तलाश में केरल के पल्लकड़ जिले गया था।


आधार कार्ड से हुई पहचान, 17 दिसंबर को मौत

केरल पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर सक्ती पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर को रामनारायण की मौत हुई। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बांग्लादेशी समझकर की पिटाई, वीडियो वायरल

घटना पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 17 दिसंबर की दोपहर करीब 3 से 4 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने रामनारायण को घेर लिया और बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा।
पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


छाती से बह रहा था खून, शरीर पर गंभीर चोटें

केरल पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान थे। मारपीट के दौरान उसकी छाती से खून बह रहा था और असहनीय दर्द के चलते उसकी मौत हो गई।
मामले में अपराध क्रमांक 975/2025, धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें   टी एस के बयान के बाद डॉ. रमन का सरकार पर तंज : डॉ रमन सिंह बोले : "प्रदेश में जनाक्रोश के कारण कांग्रेस सरकार की विदाई तय, कैबिनेट के मंत्री ने ही माना प्रदेश में चल रही सरकार विरोधी लहर"

शव अभी केरल में, परिजनों ने की मुआवज़े और न्याय की मांग

रामनारायण का शव अभी केरल में ही है। परिजनों ने सरकार से तत्काल मुआवज़ा देने, दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने और शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है।
परिवार के कुछ सदस्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए केरल रवाना हो चुके हैं।


हत्या के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

केरल पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed