8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM से 1500 करोड़ की मांग का दावा! वायरल VIDEO पर BJP का आरोप– कांग्रेस की साजिश, FIR दर्ज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 दिसंबर 2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 1500 करोड़ रुपए की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है।

भाजपा ने इस वीडियो को कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

“तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया” – पुरंदर मिश्रा

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो का उद्देश्य भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए जानबूझकर यह वीडियो फैलाया गया।

पुरंदर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री या भाजपा के किसी भी नेता ने इस तरह की कोई मांग नहीं की है। वीडियो में झूठे संवाद जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनविश्वास पर सीधा हमला है।

भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि इस फर्जी वीडियो के जरिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पर 1500 करोड़ रुपए की कथित ‘वसूली’ का झूठा आरोप लगाया गया है। वीडियो में आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर चरित्र हनन का प्रयास किया गया है।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस की ओर से सुशील शुक्ला ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का काम नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर भाजपा को संदेह है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा लीजिए, सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।”

पढ़ें   टला 'जमाद' का खतरा : समुद्री चक्रवात 'जमाद' का टला खतरा.. मौसम विभाग ने दी जानकारी..लेकिन अब प्रदेश के तापमान में आएगी गिरावट

साइबर जांच की मांग, FIR दर्ज

पुरंदर मिश्रा ने मांग की है कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जाए और वीडियो बनाने, अपलोड करने व शेयर करने वालों पर गैर-जमानती धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए।

शिकायत के साथ वीडियो के स्क्रीनशॉट, लिंक और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed