7 Mar 2026, Sat

रजत जयंती समारोह में बजा मीडिया24 का डंका..मीडिया24 के रिपोर्टर सुमिरन दास को मिला रजत जयंती में उत्कृष्टता सम्मान, दिग्गजों ने सराहा

इवेंट डेस्क, रायपुर

 

रजत जयंती समारोह के रायपुर में आयोजित भव्य मंच पर मीडिया24 ने अपनी पत्रकारिता की सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई।

इस समारोह में मीडिया24 के रिपोर्टर सुमिरन दास को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए रजत जयंती उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल मीडिया24 की विश्वसनीयता को और मज़बूत किया, बल्कि संस्थान की निष्पक्ष और ज़मीनी रिपोर्टिंग पर भी मुहर लगाई।

 

समारोह में मौजूद पत्रकारिता जगत के दिग्गजों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों ने सुमिरन दास के कार्यों की सराहना की। इस दौरान सुमिरन दास को मशहूर फ़िल्म निर्देशक सतीश जैन, मोहन सुंदरानी, छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य समेत दिग्गजों ने सम्मानित किया।

दरअसल लंबे समय से संवाददाता सुमिरन दास की रिपोर्टिंग में तथ्यात्मक मजबूती, जनहित के मुद्दों की स्पष्ट प्रस्तुति और निर्भीकता झलकती है, जो आज की पत्रकारिता की ज़रूरत है। वहीं वे छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रत्येक ख़बर को लगातार कवरेज करते रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुमिरन दास ने मीडिया24 प्रबंधन, सहयोगियों और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाने की प्रेरणा देगा।

रजत जयंती समारोह में मीडिया24 की इस उपलब्धि पर संस्थान के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई और इसे टीमवर्क का परिणाम बताया। यह सम्मान मीडिया24 की गत 9 वर्षों की प्रतिबद्ध, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता का प्रतीक माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   अनियमित कर्मचारियों ने ध्यानाकर्षण रैली निकालकर नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने समेत 10 मांगों को लेकर उठाई आवाज, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.