7 Sep 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे दुर्ग जिले के दौरे पर…नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक…बजरंग दल के कार्यकर्ता रायपुर में देंगे सामूहिक गिरफ्तारी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को दुर्ग–भिलाई के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से दुर्ग पहुंचेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:30 बजे पुलगांव, दुर्ग स्थित हल्बा शक्ति स्थल, गोकुल नगर पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज के 35वें मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व 2025 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय भिलाई सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय आरक्षित रहेंगे। फिर दोपहर 2:15 बजे वे जयंती स्टेडियम ग्राउंड, भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे कार्यक्रमों के लिए उपस्थित रहेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर आज दिल्ली में मंथन होगा । प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे । इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे । बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी ।

बजरंग दल के कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

बजरंग दल के कार्यकर्ता आज रायपुर के तेलीबांधा थाना पहुंचकर बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे । दरअसल, 25 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में हुए घटना को लेकर पुलिस ने बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस बात को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है । विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सुबह 11 बजे तेलीबांधा थाना पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी देवें ।

Share
पढ़ें   गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: ड्यूटी खत्म कर लौट रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परिवार को सौंपा शव

 

 

 

 

 

You Missed