प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 27 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को दुर्ग–भिलाई के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से दुर्ग पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:30 बजे पुलगांव, दुर्ग स्थित हल्बा शक्ति स्थल, गोकुल नगर पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज के 35वें मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व 2025 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय भिलाई सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय आरक्षित रहेंगे। फिर दोपहर 2:15 बजे वे जयंती स्टेडियम ग्राउंड, भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे कार्यक्रमों के लिए उपस्थित रहेंगे।
शाम 3:05 बजे मुख्यमंत्री साय पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई स्थित वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे और वहां आयोजित 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शामिल होंगे।
खेल प्रतियोगिता के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे भिलाई के प्रथम बटालियन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री साय जहां आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता करेंगे, वहीं राज्य के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करेंगे।





