24 Jul 2026, Fri

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी : रायपुर के फैजान खान ने दी धमकी, रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस की टीम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 नवंबर 2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख खान को रायपुर से धमकियां आ रही हैं ऐसे में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंच चुकी है।

 

 

रायपुर से मिली धमकी खबरों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख को धमकी भरा कॉल किया था। ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था। जिसके बाद किंग खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर जांच के लिए पहुंच गई है। दरअसल पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था। लास्ट लोकेशन बाजार की है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। 

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की टीम पंडरी थाना के क्षेत्र में है और आरोपी की तलाश कर रही है ।

Share
पढ़ें   हँसी के मंच का सितारा हमेशा के लिए खामोश: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को सीएम साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले– 'जो सभी को हँसाता था, आज वही रुलाकर चला गया'