22 Jul 2026, Wed

कसडोल – सिरपुर मार्ग में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला

बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत कसडोल-सिरपुर मार्ग लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दो दिन पहले लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी और अब पुलिस के हाथों सफलता लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात व्यापारी शशि साहू कसडोल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जातापाठ के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने शशि साहू से उसका मोबाईल और 20 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए थे। लूट की घटना के बाद पीड़ित शाशि साहू थाने पहुंचा था और शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

 

 

पुलिस ने उस मार्ग मे लगे सीसीटीवी फुटेज आदि से तलाश करना शुरू किया और पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने मे सफलता हासिल की। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी रायपुर जिले के खरोरा के आस पास के रहने वाले है, और तुरतुररिया घूमने आए थे । आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजनें की कार्यवाही की जा रही है ।

Share
पढ़ें   राज्योत्सव 2024 : नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के लिए दर्शकों के लिए निःशुल्क बस सेवा, 4 से 6 नवंबर तक दोपहर 3 से रात 9 बजे तक हर घंटे विभिन्न स्थानों से रवाना होंगी बसें