6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बेमेतरा और जशपुर जिले के प्रवास पर…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे दुर्ग और राजनांदगांव जिले के दौरे पर…कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी का आयोजन…UPSC की तैयारी के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

प्रमोद मिश्रा

 

 

रायपुर, 28 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे । उसके बाद दोपहर 12:55 को रायपुर से उड़ान भरकर बेमेतरा जिले के नवागढ़ पहुंचेंगे । नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद जशपुर जिले के तपकरा पहुंचेंगे और धमशाला, कंवरधाम में आयोजित ‘संभाग स्तरीय पेंशनर सम्मेलन’ में शामिल होंगे । उसके बाद फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘पोषण पुनर्वास केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे । रात्रि विश्राम अपने निवास बगिया में करेंगे ।

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:30 बजे अपने नवा रायपुर के शासकीय निवास से रवाना होकर दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर 6 पहुंचकर जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । उसके बाद जयंती स्टेडियम पहुंचकर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में शामिल होंगे । इसके बाद 36फोर्ट, कोलिहापुरी बालोद रोड, दुर्ग पहुंचकर जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे । यहां से राजनांदगांव जिले के अनंत पैलेस पहुंचकर 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में शामिल होंगे ।

कांग्रेस स्थापना दिवस आज

कांग्रेस पार्टी आज अपना 140वां स्थापना दिवस मना रहा है । इस मौके पर रायपुर के राजीव भवन में झंडारोहण होगा और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे ।

पढ़ें   रायपुर में बड़ा खुलासा: अंडा ठेले की आड़ में रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, फर्जी दस्तावेजों से बना रखी थी भारतीय पहचान – STF की कार्रवाई में हुआ पर्दाफाश

राजीव युवा उत्थान योजना : यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा आज

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु 28 दिसंबर को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर,में 386 अभ्यर्थी जबकि प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सडडू, में 701अभ्यर्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार प्राक्चयन परीक्षा में कुल 1087 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दोपहर 12.00 से 2:00 तक आयोजित होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in का अवलोकन कर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर की जानकारी एवं फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed