प्रमोद मिश्रा
रायपुर | 28 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी रायपुर से लेकर बेमेतरा और फिर जशपुर जिले तक उनका व्यापक दौरा तय किया गया है, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम कार्यक्रम शामिल हैं।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से बेमेतरा जिले के नवागढ़ रवाना होंगे।
दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री नवागढ़ के शासकीय हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां वे परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। यह आयोजन सतनाम पंथ और सामाजिक समरसता से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के फरसाबहार पहुंचेंगे। वहां ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में वे पेंशनरों को संबोधित करेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री फरसाबहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जिससे कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।





