10 Mar 2026, Tue
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव ने गिनाई नगरीय प्रशासन विभाग के दो सालों की उपलब्धियां : शहरी विकास में रचा जा रहा नया इतिहास, PM आवास योजना 2.0 के तहत 1.32 लाख घरों का लक्ष्य, मार्च 2026 तक 50 हजार मकानों को मिलेगी मंजूरी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगरीय प्रशासन विभाग की दो साल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में तेजी से काम हो रहा है और हर शहरी गरीब को पक्का घर देने का लक्ष्य तय समय में पूरा किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि योजना के तहत 1.32 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें

  • 1 लाख मकान BLC योजना के तहत,
  • 27 हजार AHP योजना के तहत और
  • 5 हजार रेंटल हाउसिंग के तहत बनाए जाएंगे।

अब तक 24,188 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं और 5,351 मकानों का निर्माण तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक 50 हजार मकानों को स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए नगरीय निकायों को 129 करोड़ 6 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं।

अरुण साव ने बताया कि राज्य में 193 नगरीय निकाय कार्यरत हैं, जिनमें

  • 14 नगर निगम,
  • 56 नगर पालिका, और
  • 123 नगर पंचायत शामिल हैं।

2011 की जनगणना के अनुसार जहां शहरी आबादी 57 लाख थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 78 लाख से अधिक हो चुकी है। ऐसे में शहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नगरीय विकास सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीबों को सम्मान, सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पढ़ें   विशेष बैठक : चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव रायपुर मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में हुए शामिल, इलाज के लिए अनुमति की जरूरत वाले मामलों में तत्परता से निर्णय लेने के दिए निर्देश

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed